नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती हैं। देशभर में राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्घांजली दी।
भारत रत्न राजीव गाँधी जी की जयंती पर हमने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर, उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री के रूप में शानदार कामकाज से उन्होंने दुनिया के शीर्ष नेताओं में अपनी जगह बनाई।
21वीं सदी के भारत के निर्माण में राजीव जी ने अद्वितीय भूमिका का निर्वाह… pic.twitter.com/OM5RJM2HIv
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 20, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीपी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को यहां वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पार्टी की शीर्ष नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और के.सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित थे। उन्होंने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। अन्य लोगों के अलावा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार चौधरी ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी।
पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।
आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं। pic.twitter.com/VqkbxoPP7l
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2023
इससे पहले, कांग्रेस ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 21वीं सदी के भारत के रचनाकार राजीव गांधी की उत्कृष्टता, उनकी दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी।पार्टी ने लिखा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री को हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमेशा के लिए देश को बदल दिया।
त्याग pic.twitter.com/ZeEivi8bVc
— Congress (@INCIndia) May 21, 2023
पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने किया राजीव गांधी को याद
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। इससे पहले सुबह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की जयंती पर उनकी समाधि वीर भूमि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।