Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवभारत नवराष्ट्र परिवार के प्रधान संपादक विनोद बाबू...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवभारत नवराष्ट्र परिवार के प्रधान संपादक विनोद बाबू माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवभारत नवराष्ट्र परिवार के प्रधान संपादक विनोद बाबू माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री माहेश्वरी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक संदेश में कहा है कि विनोद बाबू माहेश्वरी ने जनोन्मुखी पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता के जीवन को सुगम बनाने का भरसक प्रयास किया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments