Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को सुगमता से मिल रहा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 11.72 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 86 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 8.83 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में मानसूनी काफी अच्छी स्थिति है। राज्य में अब तक 45.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 93 प्रतिशत क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें :- श्रम मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में निर्माणी श्रमिकों को दी 14.47 करोड़ रूपये की सौगात

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments