Thursday, July 31, 2025
Homeखेलमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 27वें वन खेलकूद महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने यादव को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके खेल कौशल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने यादव की खेल भावना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर सूर्य कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए राज्य में खेल के क्षेत्र में प्रगति की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें :- बस्तर दशहरा हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक – सीएम विष्णुदेव साय

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments