Wednesday, September 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़भू-पे एप में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों का काला चिठ्ठा, जिसे...

भू-पे एप में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों का काला चिठ्ठा, जिसे पहले ही दिन 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा : दीपक म्हस्के

प्रियंका 'भू-पे एप' ज़रूर देखें, पता चलेगा कि भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर तक ठीक से पहुंचा है कि नहीं? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कैसे-कैसे भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है, यह जानने के लिए प्रियंका को इस एप का लिंक भी भेजा है : म्हस्के

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और आईटी सेल के प्रभारी दीपक म्हस्के ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुँचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को भाजपा द्वारा गुरुवार को लॉन्च किया गया ‘भू-पे एप’ देखने की सलाह दी है। श्री म्हस्के ने कहा कि इस एप का लिंक भी प्रियंका वाड्रा को भेजकर उन्हें भू-पे एप ज़रूर देखने की बात कही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि एप के लॉन्च होते ही केवल एक ही दिन में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की पूरी जनता भी इसे देखेगी। यह ऐप सोशल मीडिया में वायरल है। श्री म्हस्के ने कहा कि इस भू-पे एप में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिठ्ठा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कैसे-कैसे भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है, यह देखिए। इससे कांग्रेस नेतृत्व को भी फायदा होगा, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी हिसाब मिल जाएगा कि भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर तक ठीक से पहुंचा है कि नहीं? कहीं भ्रष्टाचार में भी तो भूपेश सरकार भ्रष्टाचार नहीं कर रही है? श्री म्हस्के ने मुख्यमंत्री बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस की इस सरकार ने लगातार धोखा किया है, झूठ बोला है। भ्रष्टाचार तो कांग्रेस के रग-रग में समाया हुआ है, इससे कांग्रेस के क्षत्रप अछूते कैसे रह सकते हैं?

यह भी पढ़ें :- प्रदेश की जनता में ‘आप’ की गारंटी को लेकर उत्साह- हरदीप मुंडिया

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि इस एप को स्कैन करने पर छत्तीसगढ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के 26 हजार करोड़ रुपए के घोटालों की सारी जानकारी मिल जाएगी। एप के जरिए छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार व काले कारनामों से अवगत होगी। भू पे एप में शराब घोटाला, कोल घोटाला, पीडीएस घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, रेत, चावल आदि तमाम घोटालों को कार्टून एवं वीडियो के ज़रिए दिखाया गया है। श्री म्हस्के ने कहा कि चूकि छत्तीसगढ़ में किए गए घपलों-घोटालों का पैसा ‘कांग्रेस की सेवा’ में लगता था, इसलिए कांग्रेस महासचिव होने के नाते स्वयं प्रियंका वाड्रा भी इन भ्रष्ट कारनामों की भागीदार मानी जाएंगीं और इस दोष से वह नहीं बच सकतीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments