Sunday, September 20, 2026
Homeअपराध14 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बरामद गांजे की कीमत 1...

14 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बरामद गांजे की कीमत 1 लाख 40 हजार

अजय श्रीवास्तव /रायपुर। राज्य सरकार के आदेश अनुसार राज्य पुलिस एवं राजधानी पुलिस पुरजोर तरीके से अवैध मादक पदार्थों से जुड़े सभी तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही पुलिस को आज एक अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। राजधानी रायपुर की पुलिस और एंटी साइबर नारकोटिक सेल को मुखबिर से मिली सूचना पर हुई कार्यवाही में एक अंतर-राज्यीय गांजा तस्कर पुलिस की पकड़ में आ गया।

राजधानी उड़ीसा से सड़क मार्ग से अवैध मादक पदार्थ गांजां लाकर रायपुर से रेल मार्ग द्वारा दिल्ली जा रहे गांजा तस्कर को पुलिस ने मय अवैध गांजे के साथ दिल्ली के ही निवासी आरोपी युवक से 1 लाख 40 हजार रुपए मूल्य का 14 किलोग्राम गांजा जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना गंज में नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।

यह भी पढ़ें :- पार्षद को जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा… जानिए क्या है पूरा मामला

गिरफ्तार आरोपी
नीरज कुमार जाटव हर्ष विहार गली नं. 08 म.नं. 52 मंडोली जेल के पीछे थाना हर्ष विहार दिल्ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments