Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़शाह के बाद मोदी भी आ सकते हैं डॉ. रमन के गांव

शाह के बाद मोदी भी आ सकते हैं डॉ. रमन के गांव

सत्यप्रकाश दुबे / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक तय कर लिए हैं। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 और सभाएं करने की तैयारी आरम्भ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के साथ सरगुजा में प्रधानमंत्री मोदी की सभा होने की संभावना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 6 सभाएं होंगी। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वासरमा आज कवर्धा पहुंच रहे हैं। 19 अक्टूबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, 20 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, 23 व 24 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरगुजा संभाग का दौरा होगा।योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे में सरगुजा संभाग में सभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ ‎विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों का किया ऐलान, पढ़िए कब, कौन, कहा-कहा चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 25 और 26 अक्टूबर को, केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 28 अक्टूबर को तथा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 4 व 5 नवंबर को बस्तर और राजनांदगांव दौरा संभावित है। सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी रायपुर व भिलाई में सभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments