Monday, October 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री से Amity विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से Amity विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में Amity विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. डब्ल्यू. सेल्वामूर्ति एवं कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण पटनायक भी उपस्थित थे।

डॉ. सेल्वामूर्ति ने मुख्यमंत्री को Amity विश्वविद्यालय के द्वारा समाज हित में किए जा रहे महत्वपूर्ण शोध और शैक्षणिक योगदान के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि Amity विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ मानव संसाधन विकसित करने के साथ-साथ आदिवासी विकास, जल जीवन मिशन कार्यान्वयन, हर्बल दवा विकास, कृषि उत्पादकता वृद्धि और कौशल विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की क्षमता निर्माण सहित सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के माध्यम से राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

यह भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के द्वारा प्रदेश के विकास एवं समाज हित के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की एवं विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments