रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार अभियान समिति का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव- 2023 के मद्देनजर बनाई गई चुनाव प्रचार समिति में कुल 20 नेता हैं। ‘आप’ के दिग्गज नेता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू को अध्यक्ष और मुन्ना बिसेन को प्रचार अभियान समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ पार्टी ने इस समिति में 18 सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी है।
Aam Aadmi Party hereby announces the following office bearers for the state of Chhattisgarh : pic.twitter.com/3T1W1smcBT
— AAP Chhattisgarh (@AAPChhattisgarh) October 7, 2023
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी अधिकारिक घोषणा पत्र के अनुसार गोपाल साहू को छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष और मुन्ना बिसेन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने आकांक्षा सिंह, वदूद आलम, सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, एड. डी. पी. यादव, संतोष यदु, संतोष चंद्राकर, दादूराम मनहर, विजय गुरुबक्षानी, अरुण नायर, मनोज दुबे, घनस्याम चंद्राकर, राजेंद्र एक्का, डॉ. आकाश जायसवाल, समीर खान, डॉ. एसके अग्रवाल और चित्रा गुरुदेव को अभियान समिति का सदस्य बनाया है।
यह भी पढ़ें :- धान खरीदी के लिये केन्द्र सरकार एक भी रूपया नहीं देती है – दीपक बैज