रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए शेष 5 सीटों में से एक पंडरिया से भारतीय जनता पार्टी ने भावना बोहरा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की पंडरिया सीट पर भावना बोहरा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से श्रीमती भावना बोहरा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/L5j5NTfT7f
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 18, 2023