Friday, February 27, 2026
HomeBlogभाजपा विधायक दल की बैठक कल, मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती...

भाजपा विधायक दल की बैठक कल, मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगी जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर, चुनाव सह प्रभारी मांडविया, संगठन सह प्रभारी नबीन, प्रदेश अध्यक्ष साव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह भी रहेंगे मौजूद

भाजपा विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विदित रहे, हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है।

यह भी पढ़ें :- बैकवर्ड कालोनियों एवं अटल आवास क्षेत्र के निवासियों का सत्यापन व चेकिंग अभियान…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments