Wednesday, May 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिये BJP की परिवर्तन यात्रा- अरुण...

छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिये BJP की परिवर्तन यात्रा- अरुण साव

भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने हम सबका संकल्प, दंतेवाड़ा से यात्रा का आगाज- अरुण साव छत्तीसगढ़िया भाई बहनों का भविष्य संवारने,दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना है- अरुण साव

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज परिवर्तन यात्रा को लेकर रायपुर मुख्यालय से वीडियो संदेश जारी किया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानसभा चुनाव 2023 के अचार सहिंता लागू होने के पूर्व प्रदेश स्तर पर 2 परिवर्तन यात्रा करने जा रही है।

राज्य में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP परिवर्तन यात्रा

जारी संदेश वीडियो में परिवर्तन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। उन्होंने बताया कि पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से निकलेगी। देश के गृहमंत्री अमित शाह जी पूजा अर्चना कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी यात्रा को जशपुर से रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- चंदा वसूली के लिए ‘भूपेश टैक्स’ थोपे जाने से सीमेंट की कीमतों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी हो रही : भाजपा

BJP प्रदेश अध्यक्ष साव ने आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिये और छत्तीसगढ़ में सुशासन लाने के लिए,प्रदेशवासियों के भविष्य को संवारने के लिए इस अत्याचारी, अन्यायी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?