Thursday, April 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 02 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंनेे अपने संदेश में कहा है कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। श्री साय ने कहा कि शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें :- पितरों के अच्छे कामों को आगे ले जाकर उन्हें दें सच्ची श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments