Monday, April 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बस्तर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बस्तर दौरा है, पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया।

इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :- राज्य में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?