Monday, November 10, 2025
Homeकांग्रेसरायपुर दक्षिण से कांग्रेस ने उतारा युवा चेहरा, युंका प्रदेश अध्यक्ष आकाश...

रायपुर दक्षिण से कांग्रेस ने उतारा युवा चेहरा, युंका प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट

रायपुर/STAR NEWS। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है। प्रदेश संगठन की अनुशंसा पर दिल्ली से इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी है। अब आकाश शर्मा का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील सोनी के साथ होगा l अब देखना यह होगा, कि भाजपा के गढ़ पर क्या आकाश शर्मा पंजा का मुहर लगा पाते है या नहीं।

आकाश शर्मा को परिचय 

आकाश शर्मा का जन्म 29 अक्टूबर 1989 को रायपुर में हुआ। पिता अरुण शर्मा सरकारी विभाग में एक अधिकारी हैं। माता करुणामयी शर्मा एक गृहिणी हैं. इनके दादा पं. दशरथ शर्मा ग्राम अर्जुन्दा में स्कूल शिक्षक थे। वर्ष 2018 में आकाश की शादी कांकेर निवासी राजेश तिवारी की बेटी अपूर्वा तिवारी से हुई थी।

 स्नातकोत्तर उपाधि

आकाश शर्मा की शिक्षा रायपुर में हुई है। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय से वर्ष 2017 तक बी.कॉम और उसके बाद एम.कॉम की परीक्षा पास की। आकाश शर्मा की स्कूल के ही समय से राजनीति में रुचि थी।

राजनीतिक परिचय 

आकाश शर्मा स्कूल के समय से ही 2007 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में शामिल हो गए थे। एनएसयूआई रायपुर का कॉलेज यूनिट अध्यक्ष बनाया गया। 2011 में एनएसयूआई रायपुर जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 2014 में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष के रूप में चुना गया। तीन साल के कार्यकाल के बाद वर्ष 2017 में आकाश को सचिव के रूप में एनएसयूआई राष्ट्रीय समिति में शामिल कर मध्य उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्य का प्रभार दिया गया था। 2022 में युवा कांग्रेस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीता और साक्षात्कार के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments