Tuesday, March 18, 2025
Homeछत्तीसगढ़CRIME NEWS: महादेव सट्टा ऐप मामले में कई जगहों पर छापामार कार्रवाई

CRIME NEWS: महादेव सट्टा ऐप मामले में कई जगहों पर छापामार कार्रवाई

अजय श्रीवास्तव रायपुर| महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में EOW, ACB की सबसे बड़ी कार्यवाही। आज तड़के ही EOW ASC की लगभग 70 से अधिक अधिकारीयों सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कांकेर, महासमुंद ,बलौदाबाजार ,राजनांदगांव जिलों सभी जगहों पर अलग-अलग स्थानों में कार्यवाही चल रही है। रायपुर में हुई कार्यवाही में पूर्व में महादेव एप्स मामले में सामने आए नाम चंद्रभूषण वर्मा निलंबित एएसआई के संतोषी नगर आवास के साथ ही उसके छोटे भाई के घर में भी कार्यवाही जारी है।

महादेव ऐप से जुड़े चंद्रभूषण वर्मा इस वक्त न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। आज हुए इस छापामार कार्यवाही में 30 से अधिक जगह पर महादेव ऐप से जुड़े लोगों पर कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में पुलिसकर्मीयों, ज्वेलर्स एवं अन्य व्यापार से जुड़े कारोबारी भी जुड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के चारामा में विजय पांडे के यहां भी कार्यवाही की गई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों स EOW व और ACB के अधिकारियों को बुलाकर इस कार्रवाई में शामिल किया गया है। 70 से 80 सुरक्षा बलों के जवान इस कार्यवाही में शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?