रायपुर/STAR NEWS। डॉ. टी. रामाराव आंजनेय विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में नियुक्त हुए । इस संबंध में राजभवन सचिवालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए डॉ. टी. रामाराव को आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर (ग्राम – नरदहा, छत्तीसगढ़) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेशानुसार डॉ. टी. रामाराव का कार्यकाल, उपलब्धियाँ एवं सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 17 की उपधारा (1) के प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित नियमों के अनुसार होंगी। इस अवसर पर आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि डॉ. रामाराव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
डॉ. टी. रामाराव आंजनेय विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति नियुक्त
0
155
RELATED ARTICLES

