Monday, June 15, 2026
Homeनक्सलीबीजापुर के जंगलों नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

बीजापुर के जंगलों नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

अजय श्रीवास्तव/बीजापुर। जब से प्रदेश में नयी सरकार का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक बस्तर संभाग में लगातार नक्सली संगठन द्वारा लगातार सुरक्षाबलों के उपर लगातार हमले के खबरें सामने आ रही है। इन हमलों में दर्जनों जवानों घायल हुए हैं वहीं अनेकों जवानों ने शहादत प्राप्त की है।

आज फिर नक्सलियों ने बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया जंगलों में सुबह 8-9 बजे के लगभग पुलिस नक्सली के मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार गंगालूर से डीआरजी, केंद्रीय बल और सीएएफ की संयुक्त टीम पीडिया क्षेत्र में सर्चिंग अभियान निकली थी। जंगल में छिपे नक्‍सलियों ने पुलिस पार्टी को आता देखकर उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की पार्टी ने जवाबी कार्यवाही करते हुए अपने तरफ से भी फायरिंग शुरू कर दी। आमने-सामने की हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्‍सली के मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्‍सलियों के घायल होने की भी सूचना है।

वहीं सुरक्षाबलों का दबदबा बढ़ता देख नक्सली जंगलों का आड़ का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। घटनाक्रम के बाद से सुरक्षाबलों के जवानों ने आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग शुरू कर दी है।

यह मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments