Monday, April 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल की लाइब्रेरी के फ़ॉल सीलिंग गिरी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल की लाइब्रेरी के फ़ॉल सीलिंग गिरी

अजय श्रीवास्तव /रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन काल में प्रदेश के हिन्दी मीडियम वाले एवं कम आय वर्ग के नागरिकों को अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने की अभिलाषा के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल बनायीं गई थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद उन स्कूलों के देखकर में लापरवाही सामने आई आने लगी हैं।

राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल में बड़ा हादसा होते होते रह गया। आज सुबह सुबह आर.डी. तिवारी स्कूल की लाइब्रेरी के सामने का फ़ॉल सीलिंग अचानक गिर गया। लेकिन संजोग की बात यह रही, कि इस फाल सीलिगं गिरने की घटना के समय स्कूल में बच्चों का आना जाना नहीं हुआ था। अगर स्कूल में बच्चे होते शायद बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- कर्जदारों से परेशान युवक फांसी पर लटका

इस घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य ने राकेश गुप्ता बताया कि स्कूल बंद था तभी फ़ॉल सीलिंग गिरा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?