Thursday, March 20, 2025
Homeअपराधपुलिस वैन में महिला कैदी से रेप... सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक

पुलिस वैन में महिला कैदी से रेप… सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक

चंडीगढ़। हरियाणा में एक महिला कैदी का दो कैदियों ने पुलिस की वैन में ही दुष्कर्म कर दिया। घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी दस्तावेजों से जुड़े काम में लगे हुए थे। फिलहाल, दोनों आरोपियों पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच रोहतक पुलिस करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि उसका रोहतक पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी में इलाज चल रहा था, जिसके चलते पुलिसकर्मी उसे वहां लेकर गए थे। तब साथ में दो और कैदी भी मौजूद थे।

पीड़िता ने बताया कि इलाज के बाद पुलिस दस्तावेजों के काम में व्यस्त हो गई। इस बीच आरोपियों ने पीडि़ता को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी पीते ही पीड़िता अपने होश में नहीं रही। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कैदियों की वैन में ही बलात्कार किया। जब वे यौन हिंसा कर रहे थे, तब साथ आए सुरक्षा कर्मी दस्तावेजों की प्रक्रिया में व्यस्त थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भी भेज दी है।

यह भी पढ़ें :- पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे नक्सलियों ने जारी की अपने साथियों की लिस्ट…

पुलिस पीड़िता की तरफ से लगाए गए आरोपों की हर एंगल से जांच कर रही है। खबर है कि अपराध कब हुआ इसकी तारीख की एफआईआर में जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने पुष्टि की है कि 10 साल की सजा काट रही महिला कैदी का रोहतक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले वह कथित तौर वह टेंशन के चलते आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?