Tuesday, March 18, 2025
Homeराजनीतिकांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस का...

कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस का कचरा हो रहा है साफ…

जगदलपुर। कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे और मौजूदा लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। सुकमा जिले के नागारास के पोलिंग बूथ में सपरिवार मतदान करने के बाद कवासी लखमा पत्रकारों से बातचीत की। मतदान करने से पहले कवासी लखमा ने पूजा पाठ भी किया था।

जैसे हम फंसे थे 75 पार में, वैसे ही भाजपा फंस गई है 400 पार में : कवासी लखमा
जैसे हम फंसे थे 75 पार में, वैसे ही भाजपा फंस गई है 400 पार में : कवासी लखमा

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि जिस तरह रमन सिंह ने 65 पार का नारा लगाया था जिसके बाद सरकार चली गई। और वैसे ही हम लोग (कांग्रेस) पिछले विधानसभा चुनाव 75 पार में फंस गए और निपट गए। अब भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है लेकिन 150 भी पार नहीं कर पाएंगे भाजपाई।

जैसे हम फंसे थे 75 पार में, वैसे ही भाजपा फंस गई है 400 पार में : कवासी लखमा

कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि इस बार जनता मुझे मौका देगी, क्योकि कांग्रेस हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। हमारा मुद्दा बस्तर की जनता की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाना है। यहां नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को रोकना है। पोलावरम बांध से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करना है। बस्तर को रेल व हवाई मार्ग से कैसे जोड़ा जाए इसपर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षण कराना है। आदिवासियों के विकास को लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है।

यह भी पढ़ें :- पुलिस वैन में महिला कैदी से रेप… सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक

कांग्रेस का कचरा हो रहा है साफ
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा की कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि स्वार्थी लोग ही पार्टी छोड़ रहे हैं। कांकेर में कांग्रेस के पास बहुत नेता हैं, उन्हें मौका मिलेगा। ये कचरा लोग है जिनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि कांग्रेस का शुद्धिकरण ही हो रहा है।. कवासी लखमा ने कहा कि ये लोग जब कांग्रेस में थे तब मलाई खा रहे थे। अब भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा में चले गए। दलबदलू लोगों को जनता सबक जरूर सिखाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?