रायपुर 17| छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से त्यागप दे दिया हैं| 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली हैं| जिसके बाद डॉ.रमन सिंह को विधानसभा में अध्यक्ष बनया जा रहा हैं| जिसके लिए उन्होंने आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अपना प्रस्ताव सैपा हैं|
जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि “वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए”