Friday, March 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़राजनांदगांव में केंद्रीय मंत्री अमित शाह संग गरजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में केंद्रीय मंत्री अमित शाह संग गरजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन भी किया दाखिल,अपराधियों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

राजनांदगांव। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह संग राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया, इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडे समेत कई दिग्गज नेता भी सभा में शामिल हुए तथा भारी जन सैलाब उपस्थित रहा। सभा संबोधित करने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना नामांकन भी दाखिल किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लगातार उन्हें समर्थन देने के लिए पहले राजनांदगांव की जनता का आभार व्यक्त किया। इसके बाद आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ पिछले 5 साल में सिर्फ पक्षपात किया है।

15000 करोड़ रुपए के घोटाले का कीर्तिमान पूरे विश्व में यदि कोई स्थापित कर सकता है तो भूपेश कर सकते हैं: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राजनांदगांव के अधोसंरचना मद के लिए भाजपा की सरकार में सन् 2013 से 2018 तक 5 साल में 200 करोड़ रुपए मिले, राजनांदगांव के उसी अधोसंरचना मद में कांग्रेस ने 2018 से 2023 तक 5 साल में सिर्फ 39 करोड़ रूपए दिए हैं, कितना बड़ा अंतर है। कांग्रेस ने राजनांदगांव की जनता का घोर अपमान किया है।
• पाठ्य पुस्तक निगम का आफिस बंद कर दिया गया
• सेतु निगम का कार्यालय बंद कर दिया गया
• एशियन विकास बैंक (ADB) का दफ्तर बंद हो गया
• प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भी आफिस बंद कर दिया
कांग्रेस से इस पक्षपात का बदला इस बार जनता जरूर लेगी।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि जब चोर के हाथ खजाने की चाबी लग जाए तो, ऐसी ही लूट होती है जैसी पिछले 5 साल में हुई है।
₹540 करोड़ का कोयला घोटाला, ₹2,161 करोड़ का शराब घोटाला, ₹600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, ₹5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब, कल्याण अन्न योजना में घोटाला, ₹1300 करोड़ का गौठान घोटाला, ₹229 करोड़ का गोबर घोटाला, ₹5000 करोड़ की अवैध उगाही (महादेव ऐप से ऑनलाईन ठगी) इस तरह की अवैध उगाही के माध्यम से 15000 करोड़ रुपए के घोटाले का कीर्तिमान पूरे विश्व में यदि कोई स्थापित कर सकता है तो भूपेश कर सकते हैं।
साथ ही सीजीपीएससी घोटाले को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि लालू यादव ने चारा खाया तो 3 साला जेल में रहकर आए हैं, यहां गोबर खा गए, गोबर तक में भूपेश बघेल की सरकार ने घोटाला किया है।
घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र का कोई वादा पूरा नहीं हुआ।
इसके साथ ही राजनांदगांव तथा पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को भी पूर्व सीएम ने जनता को याद दिलाया।
इसके आलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार में पिछले 15 साल में हुए विकास कार्यों और 9 साल में मोदी सरकार में हुए विकासकार्यों को जनता को बताया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए बोले कि पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों का हिसाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और राजा साहब से हिसाब किताब करते हैं, विकास का हिसाब किताब करना नहीं जानते।

यह भी पढ़ें :- अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे – कांग्रेस

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस सरकार ने पिछले 5 साल में कोई भी विकास कार्य नहीं किया सिर्फ घोटाले किए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के दरबार का एटीएम बनकर छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली दरबार में कांग्रेस की तिजोरी तक पहुंचा रहे हैं। बीरनपुर हिंसा में मृतक भुनेश्वर साहू की घटना याद दिलाते हुए अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुनेश्वर साहू की लिंचिंग करवाकर हत्या करवा दी, भुनेश्वर साहू को न्याय मिलना चाहिए की नहीं ये आपको तय करना है, छत्तीसगढ़ में फिर से यदि कांग्रेस की सरकार बन गई तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी लेकिन यदि आपने भाजपा की सरकार बना दी तो हम अपराधियों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे।

साथ ही भ्रष्टाचार पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार फूड चेन होता है उसकी प्रकार कांग्रेस की इस सरकार ने कोयले और शराब से लेकर गोबर तक करप्शन चेन बना दिया है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस से छत्तीसगढ़ की जनता के पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?