Wednesday, March 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने किया बड़ा दावा, छत्तीसगढ़ में 63...

पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने किया बड़ा दावा, छत्तीसगढ़ में 63 सीट जीतेगी कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भक्त चरण दास ने चुनावी माहौल के बीच भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भक्त चरण दास ने कहा, मेरा सीधा जुड़ाव छत्तीसगढ़ से है। मैंने 10 साल यहां काम किया है। मैं गांव-गांव घुमा हूं। कार्यकर्ताओं के साथ मेरा प्रत्यक्ष परिचय है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रति अपार प्यार लोगों में है। छत्तीसगढ़ की भूमि धर्म की भूमि है। छत्तीसगढ़ न्याय की भूमि है। छत्तीसगढ़ प्रभु राम की भूमि है। माता कौशल्या की भूमि है। भाजपा के लोग इस धर्म और प्यार की भूमि में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भड़काऊ भाषण यहां दे रहे हैं। भाजपा दंगा भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है।

पीएम मोदी ओबीसी के लोगों को भूल चुके : भक्त चरणदास

आगे भक्त चरण दास ने कहा, भाजपा के लोग जातीय जनगणना का विरोध कर रहे हैं। 54 फीसदी से अधिक ओबीसी के लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं। पीएम मोदी ओबीसी के लोगों को भूल चुके हैं। बीते चुनाव में सीना ठोक के खुद ओबीसी होने की बात कहते थे, लेकिन आज जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। कांग्रेस में तीन मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। राजस्थान से अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, कर्नाटक से सिद्धारमैया हैं।

4 घंटे के अंदर किसानों को दी बड़ी राहत
उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल की लगन और मेहनत उनकी सोच हमेशा गरीबों के बीच में रहती है। जैसे ही कांग्रेस सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ सरकार ने 10000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा गरीबों की काम करती है। 4 घंटे के अंदर किसानों को बड़ी राहत दी गई। उनके साथ-साथ कई योजना लाई गई जो हमेशा सफल रहे। सबसे ज्यादा लोगों को बेनिफिट मिला है आप देखेंगे कि लगभग 175000 जनता को ट्रांसफर किया है वह जनता जो जनता के पास पैसा नहीं था उसको पैसा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- नवरात्रि पर मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा… केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 46% डीए

63 सीट जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस सरकार ने 25 सौ धान खरीदी का वादा किया था, और 25 सौ में ही खरीदा है। मैं पिछले महीने से सुन रहा हूं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है। एक-एक सीट को हम गिर रहे थे और मैं दावे के साथ गया था 63 तक सीट हम जीत रहे हैं। राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का सफल यात्रा का बेनिफिट मिला है। उनके नेताओं को गिन लीजिए और हमारे नेता को गिन लीजिए हमारे नेता की छवि बहुत अच्छे हैं नजरिया साफ है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी 63 सीट जीतेगी।

मणिपुर हिंसा पर बोले भक्त चरण दास
लोग वहां नरसंहार की शुरुआत कैसे हुआ पहाड़ के नीचे भी रहते पहाड़ के ऊपर कभी रहते थे केंद्र सरकार का इतना शक्ति पैरामीट्री की टीम मौजूद रहे, क्या भूमिका रहे भारतीय जनता पार्टी कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री 2 महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं, आज लाखों लोग बेघर हो गए हैं खाने को लोगों को नहीं मिल रहा है कहीं गांव तक आनक नहीं पहुंच रहा है। बच्चियों के साथ बलात्कार, छोटे-छोटे बच्चों के साथ हत्या कर दिया गया रक्त की होली खेला गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?