Wednesday, March 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के बगिया गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के बगिया गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी के रायपुर से सड़क मार्ग होते हुए गृह ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों और अन्य लोगों ने नृत्य कर, फटाके फोड़कर, ढोल, नगाड़ों, फूल माला पहनाकर जमकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने आरती उतार कर खुशियां बिखेरी।

घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने सासू मां का आशीर्वाद लेकर गले लगाया
घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने सासू मां का आशीर्वाद लेकर गले लगाया

घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने सासू मां का आशीर्वाद लेकर गले लगाया

गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।उन्होंने भगवान से परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण बुजुर्ग महिला और कार्यकर्ताओं, बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। और बुजुर्ग सासू मां से आशीर्वाद लेकर गले लगाया। गृह ग्राम बगिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री धर्मपत्नी ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान डांस भी किया ।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। इस दौरान महिलाओं ने बगिया चौक से गृह निवास स्थान तककलश यात्रा निकाली। उन्होंने वहां पर ग्रामीणों से मुलाकात की और स्वागत सम्मान और प्रेम के लिए धन्यवाद आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया जाएगा और बगिया गांव का महक पूरे प्रदेश में महकेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिकता से सड़क सुविधा से वंचित गांवों में सड़क बनाने और शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकसित करने का कार्य करेगी। जिससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?