Tuesday, February 17, 2026
Homeअपराधरायपुर में दिल दहला देने वाली हिट एंड रन घटना: प्रिया साहू...

रायपुर में दिल दहला देने वाली हिट एंड रन घटना: प्रिया साहू की मौत, रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल

रायपुर। एक भयानक हिट एंड रन दुर्घटना ने आज सुबह राजधानी को झकझोर कर रख दिया। मुंगेली की निवासी प्रिया साहू, जो अपनी रिश्तेदार रिया साहू के घर आई थी, आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। लेकिन अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार से तीनों महिलाओं को टक्कर मारी और फरार हो गया। इस हादसे में प्रिया साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रिया और ललिता बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रिया और रिया के साथ ललिता बंजारे भी सुबह की सैर पर निकली थीं। सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊँची उड़ती हुई सड़क पर सिर के बल गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रिया और ललिता को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह घटना राजधानी में बढ़ते हिट एंड रन मामलों की ओर इशारा करती है। लगभग एक महीने पहले पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा, 5 फरवरी को रायपुर के VIP रोड पर नशे में धुत एक कार चालक ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी थी, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

राजधानी में हिट एंड रन मामलों में निरंतर बढ़ोत्तरी से शहरवासियों में चिंता का माहौल है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments