दुर्ग । कांग्रेस की भरोसा यात्रा में सीएम भूपेश बघेल ने बुलेट चलाकर यात्रा की शुरूआत की। भरोसा यात्रा को संबोधित करते सीएम बघेल ने कहा, गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर 2019 में हमने 5 योजनाएं शुरू की थी। छत्तीसगढ़ में गांधी जी का सुराज अब दिख रहा है।
भरोसा की यात्रा… बुलेट पर सवार प्रदेश के मुखिया
यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
पाटन विधानसभा में सीएम @bhupeshbaghel बाईक चला कर यात्रा की अगुवाई की#भरोसा_यात्रा #कांग्रेस_भरोसा_यात्रा pic.twitter.com/IOdEOU8Dcc— starnews ind (@StarnewsInd) October 2, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सफाईकर्मियों का सम्मान, बुनकरों का सम्मान, मजदूरों का सम्मान, किसानों का सम्मान, गरीबों का सम्मान गांधी जी ने किया। उन्हें हौसला दिया, उन्हें ताकत दी, उन्हें साथ लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी। ग्राम स्वराज्य का अलख जगाया। छत्तीसगढ़ में हम गांधी के सपनों को साकार कर रहे हैं।