छत्तीसगढ़ । देश में लोकतंत्र के महापर्व की आज से शुरुआत हो गई है। लोकसभा की कुल सीटों में से 19 फीसदी सीटों पर प्रथम चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ है। कुल सात चरणों में हो रहे चुनाव के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा और नतीजे 4 जून को आएंगे। इस तरह कुल 44 दिनों तक लोकतंत्र का यह पर्व चलता रहेगा। जिसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान से हुई है। सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है।
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 102 सीटों पर हो रहा मतदान
बता दें की छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 11 बजे तक बस्तर लोकसभा सीट में 28 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। वही पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी।
बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 19, 2024
UBGL ब्लास्ट में जवान घायल
सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यह भी पढ़ें :- लबरा, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है – विष्णु देव साय