Monday, April 21, 2025
Homeसुकमासुकमा में बड़ा ऑपरेशन: पहाड़ियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर – 2...

सुकमा में बड़ा ऑपरेशन: पहाड़ियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर – 2 जवान घायल!

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा पहाड़ी इलाके में नक्सली कमांडर जगदीश के छिपे होने की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने आधी रात को ऑपरेशन शुरू किया। सुबह होते ही नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, लेकिन जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस दौरान 2 जवान घायल हुए, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है।

रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू, सुबह 6:50 पर ताबड़तोड़ मुठभेड़

गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबल रात 12 बजे ऑपरेशन पर निकले। गोगुंडा पहाड़ी इलाके में सुबह 6:50 बजे घातक मुठभेड़ शुरू हुई, जो निलावाया और उप्लल्ली तक फैल गई। ऑटोमैटिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया, लेकिन उनकी एक न चली। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

SP किरण चव्हाण ने वॉर रूम से संभाली कमान

पूरे ऑपरेशन की मॉनीटरिंग खुद सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से की। मुठभेड़ के बाद जवान इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। ऑटोमैटिक हथियार और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

तीन महीने में 138 नक्सली मारे गए!

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की आक्रामक रणनीति नक्सलियों पर भारी पड़ रही है। बीते तीन महीनों में कुल 138 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?