Monday, April 21, 2025
Homeजगदलपुर/रायपुरसरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद महेश कश्यप...

सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने सांसद महेश कश्यप के समक्ष थामा भाजपा का दामन

0  बस्तर सांसद कश्यप ने युवाओं को गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश 

जगदलपुर। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज 50 से भी अधिक लोगों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप के निवास में पहुंच कर उनके समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये सभी युवा ग्राम बोरपदर के निवासी हैं।
बोरपदर के सरपंच रामसिंह कश्यप के नेतृत्व में सांसद निवास पहुंचे युवाओं को गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बस्तर सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा कि मै सभी साथियों का भाजपा में स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में लोकतंत्र है। यहां कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते हैं। भाजपा में एक छोटे कार्यकर्ता आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के पद पर है, तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं सबसे बड़े नेता हैं, वे जन जन के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतों से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही भाजपा सरकार ने 2 महीने के अंदर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे हुए हैं। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु जरूर बनेगा। सांसद ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा प्रवेश हेतु उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित भी किया। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, सरगीपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।

किरण देव ने किया स्वागत

ग्राम बोरपदर के सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष भाजपा कार्यालय जगदलपुर में भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी को गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सरगीपाल मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, पूर्व मंडल जगदलपुर अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेयी, आर्येंद्र आर्य सहित वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?