Wednesday, March 19, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में दो करोड़ से ज्यादा मतदाता, अंतिम मतदाता सूची का किया...

छत्तीसगढ़ में दो करोड़ से ज्यादा मतदाता, अंतिम मतदाता सूची का किया प्रकाशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए। प्रदेश में इस बार मतदाता भी 7 लाख बढ़े हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार हो गई है। वहीं आज छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। जिसमें जिसमे पुरुष मतदाता 1 करोड़ 2 8 लाख 20 हजार हैं। और महिला मतदाता की संख्या 1 करोड़ 23 लाख 9 हजार 410 है । वही प्रदेश में थर्ड जेंडर की संख्या 790 हैं। प्रदेश में दिव्यांग मतदाता की संख्या 1 लाख 60 हजार 955 लोग हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 18 से 19 वर्ष के 7 लाख 23 हजार 771 ऐसे मतदाता होंगे, जो पहली बार मतदाता का अधिकार हासिल किए हैं। 2018 के बाद से 18 लाख 68 हजार 636 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वहीं वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 1 लाख 86 हजार 215 है।

यह भी पढ़ें :- आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में सर्विस वोटर की संख्या 19 हजार 839 दर्ज की गई है। 2 लाख 90 हजार 874 नामों का मतदाता सूची से विलोपन हुआ है। वहीं 17 लाख ई एपिक कार्ड का वितरण किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?