उत्तर प्रदेश। क्या प्यार करना गुनाह है? उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के प्यार में अंधे होकर अपनी माँ को ही जहर पिला दिया, वो भी चाय में मिला कर। माँ उसे बॉयफ्रेंड से मिलने से रोकती थी। पता चला है कि नाबालिग लड़की अपनी माँ को बॉयफ्रेंड के कहने पर चाय में नींद की गोलियाँ मिला देती थी, जब माँ सो जाती थी, तो वो बॉयफ्रेंड को घर में बुला लेती थी। इसी तरह से उसकी रंगरेलियाँ लंबे समय से चल रही थी, लेकिन इस बार उसने जहर ही पिला दिया।
हालाँकि, जब उसकी माँ चाय पीने के बाद बेहोश हो गई तो लड़की घबरा गई और उसने पड़ोसियों से मदद माँगी। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय महिला संगीता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि 16 साल की आरोपित लड़की ने अपने प्रेमी से बाजार से जहर लाने को कह।
यह भी पढ़ें :- KBC के मंच में बिग-बी Amitabh Bachchan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बीबी से बहुत डरता हूँ
रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शनी ने कहा कि उन्होंने लड़की और उसके प्रेमी पर आईपीसी की धारा 328 (ज़हरीला पदार्थ खिला कर नुकसान पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि वे लड़की से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन उसका प्रेमी फरार था। हालाँकि, बाद में वो भी पकड़ा गया।