Thursday, March 20, 2025
Homeछत्तीसगढ़अब भाजपा सरकार में किसान बेचेंगे अपना धान,एकमुश्त पाएंगे भुगतान : अरुण...

अब भाजपा सरकार में किसान बेचेंगे अपना धान,एकमुश्त पाएंगे भुगतान : अरुण साव

कांग्रेस से त्रस्त प्रदेश के किसान, भाजपा सरकार बनने के बाद ही बेचेंगे धान : साव 0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के 1361 केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी तक नहीं होने पर किया कटाक्ष : बघेल याद रखें, काठ की हांडी एक बार ही चूल्हे पर चढ़ती है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी 10 जिलों के 1361 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं होने को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उन घोषणाओं पर किसानों का गहन अविश्वास बताया है, जो इन दिनों येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने की जद्दोजहद में कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि किसानों के साथ छल-कपट और झूठ-फरेब करके भूपेश सरकार अपना समूचा राजनीतिक वजूद दाँव पर लगा चुकी है और अब वह तमाम कोशिशों के बाद भी किसानों का भरोसा वापस नहीं पा सकेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि भाजपा किसानों को कांग्रेस से ज्यादा राशि एकमुश्त देने जा रही है कांग्रेस शासन में 4 किश्तों में अपने हक की राशि पाकर किसान खुद को ठगा हुआ पा रहा है। कांग्रेस सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि से भी वंचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।,प्रदेश में धान खरीदी शुरू हुए पाँच दिन बीत जाने के बाद भी 10 जिलों के 1361 केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी तक नहीं होना यह दर्शाता है कि किसान अब कांग्रेस की घोषणाओं पर कतई भरोसा नहीं कर रहे हैं।

श्री साव ने कहा भाजपा कांग्रेस से ज्यादा धान की खरीदी करने जा रही है वह भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रू की मूल्य से किसानों को एकमुश्त भुगतान करने जा रही है इससे किसानों में खुशी की लहर है और वह अब भाजपा सरकार में अपना धान बेचने चाह रहे है। भाजपा किसानों के बच्चो को 2 लाख तक की स्कॉलरशिप भी देगी साथ ही 25 दिसंबर को 2 साल के बोनस का एकमुश्त भुगतान भी करेगी। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल समेत सभी कांग्रेसी यह कतई नहीं भूले कि काठ की हांडी एक बार ही चूल्हे पर चढ़ती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?