Thursday, April 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़लक्ष्य पथ पर रवाना होने परिवर्तन यात्रा रथ तैयार

लक्ष्य पथ पर रवाना होने परिवर्तन यात्रा रथ तैयार

रायपुर। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा के रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज धज कर तैयार हैं। पहली रथ यात्रा का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मीऔर क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें :- सीएम बघेल नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्याे का करेंगे लोकार्पण

उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments