Tuesday, March 18, 2025
Homeछत्तीसगढ़दशकों लंबित आदिवासी अस्मिता की मांग उठाने के लिए अरविंद केजरीवाल का...

दशकों लंबित आदिवासी अस्मिता की मांग उठाने के लिए अरविंद केजरीवाल का आभार- कोमल हुपेंडी

जगदलपुर रैली पर 'आप' प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का बयान सफल रैली के लिए हुपेंडी ने बस्तरवासी, केजरीवाल-मान और कार्यकर्ताओं का जताया आभार बारिश के दौरान सिर पर कुर्सी रखकर केजरीवाल का घंटों इंतजार बताता है बस्तर का मिजाज- कोमल हुपेंडी विषम परिस्थिति में बस्तरवासियों का धैर्य धन्यवाद के पात्र- कोमल हुपेंडी रायपुर का रास्ता तय करने वाली बस्तर ने बनाया बदलाव का मन- कोमल हुपेंडी आदिवासी हितों वाली पेसा को प्रदेश की राजनीति का मुख्य मुद्दा बनाने के लिए केजरीवाल का धन्यवाद- कोमल हुपेंडी आप कार्यकर्ता हैं जगदलपुर लालबाग मैदान की ऐतिहासिक रैली के मुख्य स्तम्भ- कोमल हुपेंडी

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बस्तर में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए समर्थकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और विपरीत परिस्थितियों में हजारों लोगों ने जिस तरह से पांच से छह घंटे तक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का इंतजार किया, उसके लिए बस्तरवासी धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए ‘आप’ कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसे लेकर पार्टी की शीर्ष आलाकमान अपनी तैयारी में जुटी हुई है। बस्तर रैली में अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी और किसान हितों की रक्षा के लिए प्रदेशवासियों से पेसा लागू करने की बात कही। जिसे लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने जगदलपुर की सफल रैली के लिए प्रदेश की जनता और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। वहीं, रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि रायपुर का रास्ता तय करने वाली बस्तर की जनता ने प्रदेश का मन बता दिया है कि प्रदेश में बदलाव सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज के क्षेत्र में कानून व्यवस्था की दुर्गति- अरुण साव

कोमल हुपेंडी ने कहा कि भारी बारिश के बीच विपरीत परिस्थितियों में सिर पर कुर्सी रखकर विजनरी नेता अरविंद केजरीवाल का घंटो इंतजार कर बस्तरवासियों ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी का हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने आदिवासी हक की वर्षों लंबित मांग को उठाकर एक बार फिर से हमारी जल, जंगल और जमीन की अस्मिता की मांग को जिंदा कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम बस्तर के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने ऐतिहासिक लालबाग मैदान में सुव्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?