रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज मीडिया से बातचीत करते हुए उत्साह में कहा कि पूरे प्रदेश में हमारा प्रचार अभियान चल रहा है| भाजपा और मोदी के खिलाफ में माहौल है| पहले और दूसरे चरण के बाद भाजपा के बयान से स्पष्ट है, कि कांग्रेस की सरकार बन रही है| जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है| कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल है|
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलाकार बताते हुए कहा कि उनसे बड़ा कोई कलाकार नहीं हो सकता है| बीजेपी ने पहला चुनाव काले धन को लेकर लड़ा| दूसरा चुनाव पुलवामा को लेकर लड़े| इस बार उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे मुद्दे की बात नहीं कर कर केवल नाटक कर रहे हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि वो कलाकार हैं|
राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता हैं. वह जिस सीट पर लड़ना चाह लड़ सकते हैं. अरुण साव का बयान कोई मायने नहीं रखता है|