रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह मतदाताओं को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह कर रहे हैं। आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद शुक्ल के घर पहुंचे। कलेक्टर के घर पहुंचने पर श्री शुक्ल ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सिंह ने श्री शुक्ल को पीला चावल और कलेक्टर की पाती दी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान के घर पहुँच दी कलेक्टर की पाती और किया मतदान करने की अपील।#ChunavKaParv #DeshKaGarv #LokSabha2024_CG#LokSabhaElections2024#ECISVEEP #CEOChhattisgarh pic.twitter.com/WhlV0HzOwd
— Raipur (@RaipurDistrict) May 3, 2024
जिला परियोजना अधिकारी निशा मिश्रा ने उनके माथे पर टीका लगाया और कलेक्टर ने उन्हें आई एम वोटर का बैच लगाया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कलेक्टर और जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की और कहा कि निश्चित ही यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी। कलेक्टर पद्मश्री मदन सिंह चौहान के निवास पर भी पहुंचकर पीला चावल और आमंत्रण पत्र दिया। साथ ही कलेक्टर ने उन्हें बैच लगाकर मतदान करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें :- राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन…
कलेक्टर के घर पहुंचने पर श्री चौहान ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम देवेंद्र पटेल, एसडीएम नंद कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।