Monday, April 21, 2025
Homeराष्ट्रीयदेश के सबसे बड़े समुद्री पुल अटल सेतु का पीएम मोदी आज...

देश के सबसे बड़े समुद्री पुल अटल सेतु का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

मुंबई। देश का सबसे लंबे समुद्री ब्रिज पर वाहनों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

ब्रिज पर बाइक-रिक्शा बैन : अटल सेतु

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ट्रक, बस और भारी वाहनों को मुंबई की तरफ जाने के लिए ईस्टर्न फ्री-वे में एंट्री नहीं दी जाएगी। इन वाहनों को मुंबई में प्रवेश करने के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी एग्जिट का उपयोग करना होगा। इस ब्रिज का नाम अटल सेतु रखा गया है। पीएम मोदी शुक्रवार को इसके उद्घाटन के लिए मुंबई आएंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर किया नमन

अटल सेतु ब्रिज के लिए 250 रुपए का टोल टेक्स लगेगा

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने ब्रिज के लिए टोल टैक्स 500 रुपए निर्धारित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की 4 जनवरी की बैठक में टैक्स का आधा किया गया। 22 किलोमीटर के इस ब्रिज पर चलने के लिए लोगों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ब्रिज को टोल फ्री करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?