बीजापुर/ STARNEWS| मद्देड़ थाना क्षेत्र के बांदेपारा की पहाड़ी में बुधवार की सुबह हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने आठ लाख की इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सल कमांडर मनीला सहित दो महिला एक पुरुष नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया है। मद्देड थाना क्षेत्र के बंद्देपारा इलाके में मुठभेड होने की जानकारी मिली है।
जानकारी अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की खबर है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटनास्थल के आसपास मुठभेड़ अब भी जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो नक्सली के मारे गये है। विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद दी जायेगी।