Monday, April 21, 2025
Homeअपराधछत्तसीगढ़ में साइको किलर... बहस बनी मौत का कारण, बोला-पिता को भी...

छत्तसीगढ़ में साइको किलर… बहस बनी मौत का कारण, बोला-पिता को भी मारना था

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार को एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी मां और 2 माह के बेटे को काटकर मार डाला। इसके बाद पत्नी पर भी हमला किया। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ के बालोद में मां-बच्चे को कुल्हाड़ी से काटा

जानकारी के मुताबिक, ग्राम उसरापारा निवासी भवानी निषाद (27) पुत्र जलिंधर निषाद शराब पीने का आदी है। शनिवार दोपहर को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसका परिवार वालों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद भवानी ने कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी मां और पत्नी पर हमला कर दिया।

शराब के नशे में कातिल बन गया आरोपी
दरअसल, यह शॉकिंग घटना शनिवार को बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का है। जहां उसरापारा गांव के निवासी भवानी निषाद शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ देर बाद उसने कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी मां और पत्नी-बच्चों पर वार करने लगा। जिसमें मां शांति बाई (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 माह के बच्चे वैभव की हत्या कर दी गई। इसके अलावा पत्नी जागेश्वरी निषाद (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की हत्या भी करने का था प्लान
आरोपी पत्नी और बेटे को जान से मारने के बाद भी नहीं रुका अपने पिता को भी जान से मारने की ठान ली। खून से सने कपड़ों में वो पिता के आने का इंतजार कर रहा था। पिता की हत्या के बाद खुद को भी सुसाइड करने का प्लान था। लेकिन इससे पहले ही वो पकड़ा गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सने कपड़ों में आरोपी गांव में घूमता रहा। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया तब जुर्म की पूरी कहानी पता चली।

यह भी पढ़ें :- लगातार चौथी बार बांग्लादेश की पीएम बनेंगी शेख हसीना

परिवार से बदला लेने के लिए किया मर्डर
मामले की जांच कर रही बालोद जिले की पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी पर चोरी करने का आरोप लगा था। उसने गांव के ही एक युवक के करीब 40 हजार रुपए चुरा लिए थे। लेकिन यह बात पूरे गांव के लोगों को पता चल गई थी कि चोरी किसने की है। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। परिवार वालों से भी इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मां-पिता और पत्नी चोरी को लेकर उसे डांटते थे। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। मौका मिलते ही उसने यह हमला कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?