नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 5 दिन के यूरोप दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने के बाद बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मिलेंगे।
Rahul Gandhi का यूरोप दौरा
यूरोप दौरे के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सात सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। पूर्व कांग्रेस प्रमुख 8 सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में राहुल गांधी शमिल होंगे। इसके बाद वह नॉर्वे में 10 सितंबर को भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। फिर एक संवाददाता सम्मेलन करने के साथ वो प्रवासी भारतीयों से मुलाकात भी करेंगे।
यह भी पढ़ें :- दुराचारियों और दुष्कर्मियों को श्रेय दे रही है कांग्रेस
देश में हो रही है जी-20 समिट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ओस्लो के एक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने की भी संभावना है। राहुल गांधी की विदेश यात्रा ऐसे समय में होगी जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बता दें कि जी-20 की अध्यक्षता अभी भारत के पास है।