Thursday, April 30, 2026
Homeअपराधराजधानी में गैंगरेप... दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में गैंगरेप… दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार गैंगरेप की घटनाएं घट रही हैं। आज फिर राजधानी रायपुर में अधेड़ महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। यह घटना भाटागांव बस स्टैंड के पीछे रावणभाटा मैदान के पास की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। 3 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रह रही थी। टिकरापारा थाना टीआई ने बताया, दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का किया भांडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments