Friday, March 21, 2025
Homeमनोरंजनरशियन लड़की ने इंडिया गेट के सामने मचाया धमाल... लोग बोले- 'गर्दा...

रशियन लड़की ने इंडिया गेट के सामने मचाया धमाल… लोग बोले- ‘गर्दा उड़ा दिया!’

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो आजकल इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिहारी लड़का रशियन लड़की को इंडिया गेट के सामने नचा रहा है। रशियन लड़की भी खूब झूमकर नाची, जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी। हर्ष तिवारी नाम का ये लड़का अक्सर इंडिया गेट के सामने विदेशियों के साथ हिन्दी और भोजपुरी गाने पर डांस करता हुआ नजर आता है।

रशियन लड़की ने ‘पतली कमरिया’ गाने पर किया डांस

अपने वीडियोज को वो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करता है। हाल ही में उसने रशियन लड़की के साथ डांस करते हुए एक वीडियो अपलोड किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पिंक फ्रॉक में नजर आ रही रशियन लड़की अपने हाथों में माला लपेटी हुई है।वो पवन सिंह के भोजपुरी गाने ‘पतरी कमरिया, जिंदगी भर रही ये राजा जी’ पर बिहारी लड़के के साथ नाच रही है। यूं तो रशियन लड़की बेहद खूबसूरत दिख रही है, लेकिन इस गाने पर डांस करते हुए उसके एक्सप्रेशन निखर कर सामने आ रहे हैं। ऐसा लगता है मानो उसने पहले से ही इस गाने पर डांस की प्रैक्टिस की हो।

इस वीडियो लाखों लोगों ने देखा और पंसद किया। 2 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं, 14 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये रशियन लड़की भारतीयों को रिस्पेक्ट दे रही है। किसी देश में जाना और वहां पर लोगों को इज्जत देना महानता की बात है।

यह भी पढ़ें :- 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण… कई घटनाओं में थे शामिल

हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं, जो मजेदार कमेंट्स से महफिल लूट ले रहे हैं. एक ने लिखा है कि लगता है रूस से विवाद कराके ही मानोगे। तो दूसरे ने लिखा है कि जिओ शेर गर्दा मचा दिए, बिहारी भाई ने विदेशी को भी नचा दिया। जलवा है भाई हम बिहारियो का। तो तीसरे ने रशियन लड़की की तारीफ करते हुए लिखा है कि ये लड़की तो हूबहू डांस का कॉपी कर रही है।

अपने कमेंट में एक लड़की ने लिखा है कि यार ये लोग कितने फ्रैंक माइंड होते हैं, कहीं भी किसी के भी साथ मस्ती कर लेते हैं। बता दें कि पवन सिंह इन दिनों काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा में हैं।लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह अपने गानों की वजह से ही लोगों के दिलों में राज करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?