Thursday, March 20, 2025
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस की लिस्‍ट पर सरोज पांडेय ने कसा तंज, बोलीं- घिसे और...

कांग्रेस की लिस्‍ट पर सरोज पांडेय ने कसा तंज, बोलीं- घिसे और पिटे चेहरे से हार निश्चित

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लेकर भाजपा व आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में 30 लोगों का अपना पहली उम्‍मीदवार सूची जारी किया है । इसे लेकर भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस उम्‍मीदवारों की सूची पर तंज कसा है।

सरोज पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची डरते घबराते हुए जारी किया है, जिसमें अधिकांश चेहरे रिपीट किए गए हैं, ज्यादातर घिसेपिटे चेहरे हैं। उन्होंने मतदान से पहले ही ये दावा कर दिया है कि कांग्रेस की हार तय है। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरोज पांडेय ने विधानसभा चुनाव में जीतने को लेकर कहा कि, हम पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबान में झांके भाजपा ने 43 नए नामों को मैदान में उतारा है जनता भरपूर आशीर्वाद दे रही है। भाजपा के चेहरे ऊर्जावान हैं, नए चेहरे में भविष्य की संभावना दिखाई पड़ती है। जो प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने गिरीश देवांगन को पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे जाने को लेकर भी निशाना साधा है। सरोज पांडेय का कहना है कि सीएम ने सीएम ने गिरीश देवांगन की बलि चढ़ा दी है वो रिकार्ड मतों से हारेंगे। सीएम ने अपने मित्र मंडली को टिकट दी है। कांग्रेस के पास नए चेहरे नहीं थे, इसलिए भ्रष्टाचार में सहयोग देने वालों को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें :- भाजपा धान खरीदी में अड़ंगा लगाती है : कांग्रेस

लड़की हूं लड़ सकती हूं को लेकर कसा तंज
उन्होंने कहा की कांग्रेस की लीडर प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश जाती हैं, तो याद आता है कि वो लड़की हैं, वहां वो नारा देती हैं, लड़की हूं लड़ सकती हूं और महिला विधायक छन्नी साहू का टिकट काट दिया गया छन्नी साहू क्या महिला नहीं थी ? उनकी टिकट काटने का कारण क्या है? यह बात सांसद सरोज पांडेय ने रविवार को कांग्रेस से विधायकों के टिकिट काटने पर कही है। इसके अलावा कांग्रेस ने विधानसभा में बनाये गए प्रत्याशियों पर भी कटाक्ष किया है।

अपने ही विधानसभा क्षेत्र से जीत नहीं सकते तो बदलवा लिया सीट
सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि, मंत्री गुरु रुद्र अपने क्षेत्र में जीत नहीं सकते थे। गुरु रुद्र ने भ्रष्टाचार में पूरा सहयोग किया, इसलिए उनकी सीट बदल दिया 30 के 30 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ है बाकी 30 नाम मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी पर कोई न कोई आरोप है थाने में केस है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?