Wednesday, March 11, 2026
Homeधर्मरात में ऐसा मनमोहक दिखेगा भव्य श्री राम मंदिर, देखें वीडियो

रात में ऐसा मनमोहक दिखेगा भव्य श्री राम मंदिर, देखें वीडियो

स्टारन्यूज डेस्क। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को किया जाना है। श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में हो रहे भव्य मंदिर निर्माण में रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 8 हजार विशिष्टजन आमंत्रित हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीराम मंदिर का बेहद मनमोहक वीडियो जारी किया है। मंदिरों को दीयों की रोशनी रोशन कर वीडियो बनाया गया है। वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 8 हजार विशिष्टजनों को किया आमंत्रित

मंदिर की भव्यता मनमोहक ढंग से दिखाया गया
ट्रस्ट ने रात में पूरे मंदिर को रोशनी से सजाए जाने का वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर गरुड़, हनुमान, हाथी की मूर्तियां, राम मंदिर का आंतरिक भाग, बाहरी हिस्सा, भूतल की सजावट, सुंदर नक्काशी को दिखाया गया है।

16 जनवरी से शुरू होगा कार्यक्रम
22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। लेकिन इसके लिए 16 जनवरी से ही अनुष्ठान, पूजा शुरू हो जाएगा। 18 जनवरी को रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- छत्तसीगढ़ में साइको किलर… बहस बनी मौत का कारण, बोला-पिता को भी मारना था

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत रॉय ने कहा कि हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 9वीं राम नवमी पर दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य स्वयं अपनी किरणों से भगवान राम के माथे को स्पर्श करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments