Thursday, March 20, 2025
Homeराज्यप्रेमिका के साथ दूल्हा हुआ फरार... दुल्हन करती रही इंतजार

प्रेमिका के साथ दूल्हा हुआ फरार… दुल्हन करती रही इंतजार

कानपुर । उत्तरप्रदेश के कानपुर में मंगलवार को गेस्ट हाउस में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी दौरान लड़की वालों को पता चला कि दूल्हा प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। यह सुनते ही दुल्हन के पिता बेहोश हो गए और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यही नहीं शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। लड़की के परिवार ने लड़के वालों पर दहेज की अतिरिक्त मांग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

लड़की का पिता खबर सुनते ही मंडप में हुआ बेहोश

जानकारी के अनुसार हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से पढ़ाई के दौरान टीचर शिवम दीक्षित से प्रेम संबंध हो गए थे। छात्रा के प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई। युवती ने परिजनों से टीचर शिवम से शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद युवती के परिजनों ने शिवम दीक्षित के घर पहुंचकर बेटी का रिश्ता तय कर दिया। शादी से पहले इंगेजमेंट की रस्म अदा की गई। वहीं शादी की तारीख 23 अप्रैल की थी। लड़की वाले शादी की तैयारियों में जुट गए।

मंगलवार को बारात आनी थी घर और गेस्ट हाउस में बारातियों के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज में देने के लिए बाइक व गृहस्थी का समान, फ्रीज, वाशिंग मशीन लाए थे। दुल्हन को पता चला कि दूल्हा अपनी दूसरी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन के पिता और भाई शिवम के घर पहुंचे तो वहां पर ताला लगा था। दुल्हन के पिता ने शिवम दीक्षित और उनके पिता के खिलाफ हनुमंत विहार थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें :- सरगुजा में फिर से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है : विष्णु देव साय

उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह मनोज दीक्षित बेटे शिवम के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी करना चाहते हो तो 5 लाख रुपए और वेगनआर कार की व्यवस्था कर लो। जब उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो शादी से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप का कहना है कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर आई है। दोनों पक्षों को शाम के वक्त थाने में बुलाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?