Friday, March 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अरुण साव...

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा को बनाए उपमुख्यमंत्री

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। वही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई ।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अरुण साव और विजय शर्मा को दिलाई शपथ
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अरुण साव और विजय शर्मा को दिलाई शपथ

इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। वही छत्तीसढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :- महादेव एप संचालक के राइट हैंड रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सीएम पद की शपथ लेने के ​बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय जाएंगे। आशंका जताई जा रही है कि सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय में कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सीएम विष्णुदेव साय के आगमन पर मंत्रालय में तैयारियां शुरू हो गई है।

मोदी का मुखौटा पहने नजर आए अनेक लोग
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के तौर पर जहां विष्णुदेव साय शपथ ले रहे थे, वहीं सामने काफी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इन्हीं लोंगों में अनेक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए नजर आए। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश की आम जनता, भाजपा कार्यकर्ता और अनेक कद्दावर नेता पहुंचे थे। समारोह में मोदी की मौजूदगी को लेकर सभी में काफी उत्साह था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?