Sunday, July 27, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयBJP के न्यौते पर 9 देशों के 17 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत,...

BJP के न्यौते पर 9 देशों के 17 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत, लोकसभा चुनाव का लेगें जायजा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में होने वाले चुनावों (लोकसभा चुनाव) पर कई देशों की नजरें होतीं हैं। उत्सुकता के चलते वे यहां के चुनाव देखना चाहते हैं। इसके लिए भाजपा ने 9 देशों के 17 प्रतिनिधियों को आम चुनाव देखने के लिए आमंत्रित किया है। BJP के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने बताया कि भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार 9 देशों के 17 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पार्टी के निमंत्रण पर 1 से 5 मई तक भारत दौरे पर आ रहे हैं।

BJP के न्यौते पर 9 देशों के 17 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत, लोकसभा चुनाव का लेगें जायजा
BJP के न्यौते पर 9 देशों के 17 राजनीतिक प्रतिनिधि आएंगे भारत, लोकसभा चुनाव का लेगें जायजा

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, मॉरीशस, नेपाल, रूस, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और वियतनाम सहित 9 देशों से आने वाले प्रतिनिधि 1 मई को भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ भाजपा की चुनाव अभियान रणनीतियों को समझने के लिए नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें :- भाजपा सरकार में साहस हो तो झीरम की भी CBI जांच करवाये : सुशील आनंद

बता दें की यह 3 समूहों में ये सभी प्रतिनिधि 2 से 5 मई तक भाजपा के चुनाव अभियान (लोकसभा चुनाव) को करीब से जानने के लिए अलग-अलग राज्यों में एक-एक चुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments