Wednesday, March 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में महिलाये देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित - धनंजय सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ में महिलाये देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के जीवन जीने के लिये अपराधमुक्त सुरक्षित वातावरण तैयार हुआ है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े 4 साल में महिलाओं के प्रति अपराधों में 78 प्रतिशत की कमी आई है। बलात्कार के मामलों में 62 प्रतिशत और सामूहिक बलात्कार के मामलों में 69 प्रतिशत तक की कमी आई है। घरेलू हिंसा में भी कमी आई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन में भी छत्तीसगढ़ भाजपा के अंतिम तीन वर्ष (16,17,18) जब राज्य में भाजपा की सरकार थी कि अपेक्षा कांग्रेस राज में अपराधों में कमी आई है। पूर्व रमन भाजपा सरकार के दौरान दुष्कर्म के मामले में 2018 में प्रति लाख आबादी में घटित होने वाले अपराध में देश मे छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर, वर्ष 2017 में दूसरे स्थान पर था।

कांग्रेस सरकार के द्वारा मजबूत की गई कानून व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के लिये उठाएंगे प्रभावी कदम के बाद वर्ष 2023 में इस अपराध में प्रभावी नियंत्रण हुआ आज छत्तीसगढ़ 9वें स्थान पर है। महिला के विरूद्ध घटित अपराध में छत्तीसगढ़ की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 18वें स्थान पर है। अपहरण के अपराध घटित हुये है।राष्ट्रीय स्तर पर इस अपराध में छत्तीसगढ़ 13वें स्थान पर है। असम, उड़ीसा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान प्रति लाख आबादी में होने वाले अपहरण के अपराध छत्तीसगढ़ से अधिक है।

यह भी पढ़ें :- कांग्रेस सरकार से नारायण चंदेल ने पूछे आधा दर्जन सवाल

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र सदैव महिला विरोधी रहा है। महिला पहलवान न्याय मांग रही थी, भाजपा उनका विरोध कर रही थी। कठुआ, उन्नाव, हाथरस में भाजपा के तमाम नेता बलात्कारियों के समर्थन में खड़े थे। भाजपा के 15 साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ में 27 हजार से अधिक माताएं, बहने गायब हुई। रमन राज में ही इसी छत्तीसगढ़ में मीना खलको, मड़कम हिड़मे और झलियामारी जैसी दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटनाएं होती रही। कमीशन-खोरी के लालच में महिलाओं के जीवन को संकट में डाला गया, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड हुए।

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी ओपी गुप्ता को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के सीएम आवास में संरक्षण मिलता रहा। पीड़िता के परिवार वालों पर दबाव बनाने, पीड़िता के परिजनों का अपहरण करने जैसे मामलों में भाजपा के कई दिग्गज नेता पूर्व में संलिप्त पाए गए हैं। भाजपा की पदाधिकारी गंगा पांडे मानव तस्करी के मामले में हरियाणा में पकड़ी गई। छत्तीसगढ़ में भयमुक्त वातावरण कांग्रेस सरकार का कमिटमेंट है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

× How can I help you?