Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 सितंबर को रायपुर...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 सितंबर को रायपुर में

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित प्रदेश के सभी भाजपा नेता शामिल होंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि आने वाले 6 सितंबर 2023 बुधवार को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रायपुर के शहीद स्मारक भवन में होना है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगभग 2000 शामिल होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे बताया की इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन,संगठन महामंत्री पवन साय ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी सहित अनेक भाजपा नेता गण को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें :- महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अल्पंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के इस प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने निर्देश पर सभी जिला प्रभारी सह प्रभारी अपने अपने प्रभार जिला में बैठक ले कर तैयारी कर रहे है साथ ही राजधानी रायपुर के सभी मोर्चा पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस आयोजन के लेकर काफी उत्साहित होकर तैयारी में लगे हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments